Uttarakhand -: आयुष्मान कार्डधारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

देहरादून| केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध किया है| जिसके तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी|


इन अस्पतालों में अभी तक कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रित और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है| केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है|


इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है| जिसके तहत यहां तैयारियां चल रही है|


सूचीबद्ध अस्पतालों में पिथौरागढ़ में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मैरथी, यूनिट अस्पताल 14वीं बटालियन आईटीबीपी, चमोली में यूनिट अस्पताल प्रथम बटालियन आइटीबीपी, यूनिट अस्पताल सीटीसी एसएसबी सापरी, एमआईसी औली, एसएसबी अस्पताल ग्वालदाम, आठवीं बटालियन आइटीबीपी अस्पताल गौचर, नैनीताल में 34 वीं बटालियन आइटीबीपी हल्दूचौड़, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम, 34 वीं बटालियन आइटीबीपी यूनिट अस्पताल उधम सिंह नगर जिले में ईएसआईसी अस्पताल रुद्रपुर, पौड़ी में यूनिट अस्पताल एसएसबी श्रीनगर, देहरादून में आईटीबीपी अस्पताल, चंपावत में पांचवी बटालियन एसएसबी, चंपावत में पांचवी बटालियन एसएसबी, 36 वीं बटालियन आइटीबीपी चंपावत, उत्तरकाशी में आईटीबीपी अस्पताल, 35 वाहिनी, 12वीं बटालियन आइटीबीपी यूनिट अस्पताल, हरिद्वार में बीएचईएल अस्पताल, उधम सिंह नगर में 57 वीं बटालियन एसएसबी सितारगंज, देहरादून में आईटीबीपी अकादमिक अस्पताल मसूरी, पिथौरागढ़ में यूनिट अस्पताल को शामिल किया गया है|