
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। गंगोत्री- यमुनोत्री के बाद बीते 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल चुके हैं और इस दौरान उत्तरकाशी में शराब के ठेके बंद है मगर इसके बावजूद भी शराब की अवैध बिक्री हो रही है। चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में चल रही ऐसी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही के लिए उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भटवाडी उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान एवं उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। जानकारी जुटाते हुए टीम की ओर से मनेरी क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर में स्थित होटल जय श्री काशी विश्वनाथ में छापेमारी की गई और इस दौरान करीब 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर होटल से बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर होटल मालिक हेमराज बिष्ट के खिलाफ कोतवाली पर 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पुलिस का कहना है कि उत्तरकाशी में शराब की दुकानें बंद हैं मगर यात्रा की आड़ में अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही है जिस पर पुलिस ने एक संयुक्त टीम का गठन किया है और यात्रा के दौरान मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लग सके इसके लिए टीम लगातार सक्रिय है।

