
देवभूमि में आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है| चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
आज सुबह मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा मुखीमठ में मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में भगवान सोमेश्वर और अन्य देवडोलियों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है| उधर सुबह 9:00 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकाश्वर मंदिर उखीमठ में अपने धाम के लिए प्रस्थान किया|
सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी| मां गंगा की विग्रह डोली भैरोंघाटी में भैरों मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी| 22 अप्रैल (कल) को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे|
