
उत्तराखंड राज्य में हम अक्सर जमीनों के फर्जीवाड़े के मामले सुनते रहते हैं मगर अब राज्य के देहरादून में जमीनों का फर्जीवाड़ा बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। जमीनों से जुड़े किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कारगर प्लान बनाया गया है। देहरादून में फर्जीवाड़ा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। जमीन से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है और देहरादून में जमीन संबंधी धोखाधड़ी की लगातार शिकायतों से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जमीन फर्जीवाड़े से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए देहरादून जिला प्रशासन कंट्रोल रूम बनाने की प्लानिंग कर रहा है और लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। जमीन से संबंधित किसी भी शिकायत का निस्तारण करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित होगा और इसका एक टोल फ्री नंबर भी दिया जाएगा। इसमें संपर्क करके लोग अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे और टीम इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगी। अगर कोई भी जानकारी लोगों को चाहिए होगी तो वह टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते हैं तथा इसे जल्द से जल्द लागू करने के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।

