Uttarakhand- राज्य में संक्रमण बढ़ने पर अस्पतालों में आ सकती है दिक्कत….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब कोरोना संक्रमण बढ़ा तो इससे अस्पताल में समस्या खड़ी हो सकती है। दरअसल अस्पतालों में कर्मचारियों का संकट उत्पन्न हो सकता है। कोविड काल में अलग से रखे गए अधिकांश कर्मी अब हटाए जा चुके हैं और यदि ऐसे में कोरोना के मरीज बढ़े तो इससे अस्पतालों में मुश्किले भी बढ़ सकती है। राज्य में अप्रैल के महीने में कोरोना संक्रमण पिछले माह की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रहा है। 31 मार्च की तुलना में अब हर दिन 4 गुना अधिक मरीज सामने आ रहे हैं जबकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि संक्रमण बढ़ता है तो अस्पतालों में कर्मचारियों की दिक्कत हो जाएगी। इस मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह का कहना है कि कोरोना के मामले कुछ बढ़े जरूर है लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उनका कहना है कि अस्पतालों को संक्रमण से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।