
अल्मोड़ा। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 17 पहुंच चुकी है। फिलहाल कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में काफी तेजी से बढ़ रहा है और मंगलवार को भी जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे 3 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनों मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग ने एहतियातन तीनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया और इसी के साथ अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। हर दिन लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। संदिग्ध और सर्दी जुखाम के मरीजों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी जिले भर के विभिन्न अस्पतालों में 55 मरीजों की कोरोना जांच कराई गई जिसमें से 3 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहने की अपील की गई है मगर फिर भी बाजार में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। जो कि एक चिंताजनक विषय है।

