रानीखेत :- भाजयुमो जिला अध्यक्ष की सहमति के बगैर हो गई जिला पदाधिकारियों की घोषणा, अब सूची रद्द

रानीखेत। भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीखेत के पदाधिकारियों की घोषणा की सूची बीती रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देना तक शुरू कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीखेत के जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट का कहना है, कि यह सूची उनकी बगैर सहमति के जारी की गई जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जारी नहीं हुई इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पूर्व में उच्चाधिकारियों द्वारा तय किया गया था कि पूर्व में दायित्व वान कार्यकर्ताओं को ही युवा मोर्चा में दायित्व दिया जाएगा मगर देर रात्रि दो सूचियां वायरल कर दी गई जिसे उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।