Uttarakhand- नई व्यवस्था के तहत बनाया गया प्लान……. अब एक दिन में इतने यात्री कर पाएंगे बाबा केदार के दर्शन

उत्तराखंड राज्य में कुछ दिनों बाद चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है और प्रतिदिन केदारनाथ धाम में केवल 13000 तीर्थयात्री ही दर्शन कर पाएंगे। यह यात्री ऑनलाइन बुकिंग वाले होंगे और 2000 का स्लॉट ऑफलाइन बुकिंग कराने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रखा गया है। नई व्यवस्था के अनुसार प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को ही बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। दरअसल बीते वर्ष तक दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की लंबी लाइन लगती थी और यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था इससे वर्षा व बर्फबारी होने पर व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन द्वारा टोकन व्यवस्था लागू की गई है। दर्शन के लिए अब प्रतिदिन 13000 तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण लेकर आए तीर्थयात्रियों का सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से सत्यापन होगा उसके बाद उन्हें केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए जाने की अनुमति मिलेगी। मंदिर जाने से पहले तीर्थयात्री बेस कैंप के पास स्वर्गारोहिणी कैंप स्थित स्लॉट सिस्टम टोकन पॉइंट पहुंचेंगे। यहां से 1200 यात्रियों को प्रति घंटे टोकन दिया जाएगा जिसके बाद स्लॉट पर्ची के मंदिर परिसर में लगी क्यूआर कोड स्कैन मशीन में जांच होगी और उसके बाद तीर्थयात्री मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। इससे यात्रियों को दर्शन करने में कोई भी असुविधा नहीं होगी।