भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, दर्जनों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

अल्मोड़ा।भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अल्मोड़ा द्वारा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में वाल्मीकि बस्ती धार की तूनी, में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सक डॉक्टर उद्भव तथा डॉक्टर सौरभ द्वारा स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई|


नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।


कार्यक्रम में चिकित्सक के रूप में डॉक्टर उद्भव, डॉक्टर सौरभ, नरेश रीना, अमित जबकि, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह जिला मंत्री महेश बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष एवं सभासद सौरभ वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, नगर महामंत्री भाजपा अर्जुन बिष्ट, कृष्णा सिंह, कनक पंत, मनीष पवार, भारतेंदु पंत, हेमंत बिष्ट, सागर बिष्ट,
युवम वोहरा, पंकज फर्त्याल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे|