
अल्मोड़ा| सोबान सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम परीक्षा नियंत्रक ने इस्तीफा दे दिया है| बता दें कि कुछ समय पहले ही विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने भी इस्तीफा दिया था अब 6 माह बाद ही पहले परीक्षा नियंत्रक ने इस्तीफा दे दिया है| ऐसे में उनका इस्तीफा देना चर्चाओं में है| हालांकि उनके इस फैसले के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है|
विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके कार्य पर लौटने का निवेदन किया है|
विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद यहां पहले परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रो. सुशील कुमार जोशी की तैनाती हुई, लेकिन बीते मंगलवार को उन्होंने अचानक पद से अपना त्यागपत्र दे दिया| उन्होंने कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को त्यागपत्र सौंपा है|
विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति ने पिछले वर्ष नवंबर में त्यागपत्र दिया था| उनका त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद प्रो. जगत सिंह बिष्ट को कुलपति नियुक्त किया गया था| अब अचानक 6 माह बाद परीक्षा नियंत्रक ने भी त्यागपत्र दे दिया है| जिससे विश्वविद्यालय प्रबंधन में खलबली मची हुई है| उनके त्यागपत्र देने के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया है| इस मामले में परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि वह इस निर्णय के पीछे किसी को कोई उत्तर देना उचित नहीं समझते|
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा, परीक्षा नियंत्रक ने त्यागपत्र दे दिया है| जिसे फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया है| उनसे अपने पद पर लौटने का निवेदन किया गया है|
