
उत्तराखंड राज्य में पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर रहा है और प्रत्येक जिले की पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी रोक रही है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा के धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मलाड़ थाना दन्या निवासी बालम सिंह के कब्जे से 2 पेटी अवैध देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। इस अभियान में पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल दिनेश पपोला आदि शामिल रहें।

