
अल्मोड़ा| भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्मोड़ा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं तथा युवाओ द्वारा रक्तदान किया गया| रक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को उपलब्ध करवाया गया|
नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 16 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है| जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग भी कर रहे हैं|
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक प्रकाश सिंह बिष्ट , भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो दर्शन रावत, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजा खान, नमन गुरुरानी, सिमरन धानिक, पारस कांडपाल, हेमंत सिंह, गौरव, रविंद्र सिंह रावत तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया|

