
गणतंत्र दिवस परेड में पहले स्थान पर रही उत्तराखंड के मानसखंड की झांकी को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाई|
बता दें कि इस झांकी को अब 5 अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालय व मुख्य शहरों में प्रदर्शन किया जाएगा|
राज्य स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जो प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है|
हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों का प्रदर्शन हुआ| जिसमें मानसखंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ| मानसखंड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क एपेण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया था| इस उपलब्धि से उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ|
मानसखंड झांकी के संबंध में 2 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है| इस शार्ट फिल्म का एलईडी के माध्यम से जन सामान्य के लिए प्रसारण किया जाएगा|
