
उत्तराखंड राज्य में पुलिस प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रहा है। प्रत्येक जिले की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहनों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से रोक रही है और यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाती है। अल्मोड़ा में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने धारानौला, करबला आदि क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया और इस दौरान बिना हेलमेट तेज वाहन चला रहे दोपहिया चालकों के खिलाफ पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की और उनसे जुर्माना वसूला। पुलिस द्वारा 7 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

