
दून अस्पताल के पास झाड़ियों में एक भ्रूण मिलने की खबर सामने आई है| यह भ्रूण रविवार को मिला था|
बता दें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में भ्रूण मिला था| पुलिस अभी इस मामले की जांच में लगी है|
ताजा मामले को लेकर आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए|
बताते चलें कि बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियों में एक विकसित भ्रूण मिला था, जो लड़की का था| इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी| माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई थी लेकिन पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है|
अब रविवार को उसी जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिलने से हड़कंप मचा हुआ है| पुलिस टीम ने दून अस्पताल और अन्य अस्पतालों से इसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है|
जानकारी के अनुसार यह अविकसित भ्रूण है इससे यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह लड़की का है या फिर लड़के का| मामले में फिलहाल जांच चल रही है| जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है|

