एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो…… अब नीली चिड़िया के बजाय दिखेगा यह चित्र

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने टि्वटर का लोगो बदल दिया है। बता दें कि जब से एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण किया गया है तब से उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं और अब उन्होंने इसका लोगो भी बदल दिया है, और लोगों को अब इसमें नीली चिड़िया के बजाय कुत्ता दिख रहा है। पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की गई और अब उन्होंने ट्विटर का लोगों ही बदल दिया है। इसमें अभी ठोस रूप से कुछ कहना सही नहीं है क्योंकि एलन मस्क अगले ही पल कुछ अलग भी कर सकते हैं। उन्होंने इससे जुड़ा एक ट्वीट किया है जिसमें फोटो शेयर की गई है। फोटो में एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी और कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है।