
उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिला निवासी युवा शटलर लक्ष्य सेन को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न मिलने जा रहा है। बता दें कि सरकार ने देव भूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देव भूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों की घोषणा कर दी है जिन्हें आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य के हाथों दिया जाएगा। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एथलीट चंदन सिंह को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न, धीरेंद्र कुमार सेन ,कमलेश कुमार तिवारी और संदीप कुमार शुक्ला को उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा उप निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है। बता दें कि लक्ष्य सेन को वर्ष 2019 और 20 के लिए तथा एथलीट चंदन सिंह को वर्ष 2020 और 21 के लिए यह खेल रत्न दिया गया है। उन्होंने बताया कि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार खेल विभाग के उपनिदेशक सुरेश चंद्र पांडे को एथलीट में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। खेल रत्न विजेता को 5,00,000 और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच को 3,00,000 इसके अलावा लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 5,00,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार आगामी 24 मार्च को यानी कि शुक्रवार के दिन परेड ग्राउंड स्थित मल्टी परपर हॉल में दिया जाएगा।

