अल्मोड़ा -: पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने नगर अल्मोड़ा में चलाया जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा| उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर “आपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं, शिक्षा दें ” के तहत प्रदेश भर में भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास हेतु 01 मार्च 2023 से 02 माह का “आपरेशन मुक्ति” अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व “support to educate a child ” है|

Advertisements


एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल के निर्देशन पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे लोगों को छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें ।
इस अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है ।
आँपरेशन मुक्ति टीम में एएसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश गिरी, कांस्टेबल भूपाल सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि शामिल रहे|