वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दी मात……… जानिए कैसा रहा मैच

इस दौरान चल रहे वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में आरसीबी को मुंबई इंडियंस की तरफ से करारी हार का सामना करना पड़ा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस महिला टीम ने बीते 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को 9 विकेट से मात दी है और इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था और आरसीबी लगातार दूसरी बार यह मैच हारी है। मैच के दौरान आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए और मुंबई इंडियंस ने 14.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया और इस जीत के साथ महिला मुंबई इंडियंस टीम ने पुरुष मुंबई इंडियंस टीम की बराबरी की। आरसीबी की पूरी टीम 18 ओवर में सिमट गई। आरसीबी की तरफ से सबसे अधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के आगे बहुत ज्यादा देर नहीं टिक पाई। आरसीबी के दिए हुए लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने कुछ ही समय में अपना लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को 14.2 ओवर में ही जीत दिला दी।