
बीते दिवस संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में ग्राम प्रधान जसवंत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सप्ताह के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया|
ग्राम पंचायत फलसीमा में संस्था जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता का कार्यक्रम पहले से ही किया जा रहा है|
कार्यक्रम के दौरान ग्राम में एक गरीब परिवार मीना देवी पत्नी चंदन राम (40 वर्ष) जिसके दो बच्चे हैं, इसके अलावा महिला विकलांग जो बोल नहीं पाती है और आजीविका चलाने में भी काफी परेशानी का सामना कर रही है, इनको संस्था प्रतिनिधियों जिसमें अध्यक्ष प्रेम लटवाल, सचिव आनंद सिंह बिष्ट द्वारा संस्था की तरफ से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन निशुल्क प्रदान की गई| जिससे वह अपने व परिवार के भरण-पोषण के लिए कार्य कर सकें|
बताते चलें कि उक्त महिला पूर्व में नारी निकेतन में रह चुकी है| संस्था के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को बताया गया कि महिलाएं समूह बनाकर भी अपना स्वरोजगार कर सकती है और उन्हें मजबूत होने की आवश्यकता है ताकि वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सके| महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अवसर पर अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया|
