![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है| इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है| राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार से 2 मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है| 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है| कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)