![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
हरिद्वार| आज सुबह बिल्केश्वर मंदिर जाने वाले बायपास रोड पर जंगली हाथी आने से हड़कंप मच गया|
सूचना मिलते ही वन विभाग और राजाजी पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची| उसके बाद काफी देर तक हाथी जंगल में खड़ा रहा|
जानकारी के अनुसार दो हाथियों की लड़ाई में एक हाथी घायल हो गया और भटकते हुए बायपास रोड पहुंच गया| वन कर्मियों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया लेकिन घायल होने के कारण वह एक ही जगह पर खड़ा है| मौके पर डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई है| वन विभाग और पार्क प्रशासन हाथी को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में है| इसके बाद इसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा|, जहां इलाज होगा| सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है कि वह हाथी के पास न जाए|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)