Almora -: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में रक्षित, दीक्षा और सिद्धि ने पाई सफलता

अल्मोड़ा| विद्यालय स्तर पर भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में मानस पब्लिक स्कूल के रक्षित गडकोटि ने प्रथम स्थान, दीक्षा जोशी ने द्वितीय स्थान एवं सिद्धि जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है|


गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार अल्मोड़ा द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में मानस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रयास व उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा|


विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने यह जानकारी दी|
परिणाम घोषित होने पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी|


यह प्रतियोगिता विगत माह आयोजित की गई| छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गीता मेहरा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, गिरीश मल्होत्रा, गीता मेहरा, दीवान सिंह बिष्ट, ललित लटवाल, पितांबर दत्त पांडे, रंजना भंडारी, कुंदन कुमार, ग्रीन हिल ट्रस्ट अल्मोड़ा के महासचिव वसुधा पंत, मानस पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाइयां दी, उनकी प्रशंसा की|