
उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया है|
समाज कल्याण मंत्री के अनुसार, सहायता राशि को 3500 से बढ़ाकर 7000 रुपए कर दिया गया है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दक्ष दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को 5000 से बढ़ाकर 8000 रुपए कर दिया गया है|
विभाग की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि और दक्ष दिव्यांगजन पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया है| प्रदेश में 1,28,947 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है| जिन्हें यूडीआईडी कार्ड (यूनिट डिसेबिलिटी आईडी कार्ड) जारी किए गए हैं|
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग दिव्यांग पेंशन में भी पुत्र या पौत्र की 20 साल से कम आयु की शर्त को खत्म करने की तैयारी कर रहा है| समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने के मुताबिक, विभाग से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है| जल्द इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा|
