भर्ती घोटालों को लेकर युवाओं का गुस्सा, गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन

उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटालों को लेकर राजधानी देहरादून में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा|

Advertisements


आज गांधी पार्क के बाहर युवाओं की भारी भीड़ जुटी है| प्रदेश में लगातार सामने आ रहें भर्ती घोटालों को लेकर धरना प्रदर्शन कर युवाओं ने अपना आक्रोश जताया| पहले यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांधली और फिर यूकेपीएससी के पेपर लीक होने से युवाओं का भरोसा डगमगा गया है| युवाओं ने सरकार से घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने, परीक्षाओं को घोटालों से बचाने के लिए मजबूत और निष्पक्ष निगरानी तंत्र बनाने, यूकेएसएसएससी परीक्षा में ईमानदारी से चयनित युवाओं को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति देने और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व घोटालों में लिप्त युवाओं का नाम सार्वजनिक करने और उन्हें सरकारी नौकरी की आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की मांग की है| आक्रोशित युवाओं का कहना है कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है| नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए और साथ ही इसकी सीबीआई जांच हो|
बता दें कि इस मामले में सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉयरेंस की नीति को और रक्त बनाया जाएगा| सरकारी कामकाज भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा|