नियुक्ति :- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, अल्मोड़ा से राजन जोशी तो रानीखेत से कैलाश बिष्ट बने जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशांत रावत ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति के बाद सभी 19 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है| जिस क्रम में अल्मोड़ा से पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री रहे| राजन चंद्र जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा में पूर्व रानीखेत के नगर अध्यक्ष रहे कैलाश सिंह बिष्ट को रानीखेत का जिला अध्यक्ष बनाया गया है|
यहां देखें पूरी लिस्ट