Uttrakhand- राज्य के इन रूटों पर नहीं चलेगी रोडवेज…… जानिए कारण

उत्तराखंड राज्य के कई रूटो पर रोडवेज बसों के पहिए जाम रहने वाले हैं। बता दें इसका सबसे बड़ा कारण रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन है। उनके आंदोलन के चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की समेत समूचे गढ़वाल मंडल में आज शुक्रवार के दिन रोडवेज बस नहीं चलेगी। दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा ,लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धरमशाला, पानीपत ,लुधियाना, सहारनपुर समेत कई मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो पाएगा जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि एक ही दिन इतने अधिक बसों के ना चलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ सकती है जिसमें किराया काफी अधिक लग सकता है। कर्मचारियों ने गुरुवार रात जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन करने से भी इनकार कर दिया था। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वह 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में बस सेवा ठप कर सकते हैं। कर्मचारियों का आक्रोश काफी बढ़ गया है और उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू कर बसों का चक्का जाम कर दिया
जाएगा। बता दे कि छुट्टी के बावजूद बीते गुरुवार को प्रबंधन ने रोडवेज मुख्यालय में इस मामले को लेकर बैठक बुलाई थी मगर वहां पर प्रबंध निदेशक रोहित मीणा नहीं पहुंचे जिससे कर्मचारियों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया और अब कर्मचारी प्रबंधन से सीधे टकराव के मूड में हैं।