Uttarakhand -: चारधाम यात्रा के दौरान इस बार नहीं होगी बसों की किल्लत, जानिए नई योजना

देहरादून। इस बार चारधाम यात्रा में परिवहन निगम विशेष बस सेवा चलाएगा| जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है|


मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है|
वैसे तो हर साल चारधाम यात्रा के दौरान निजी बसों का बोलबाला रहता है| रोडवेज बस सेवा तो चलाती है लेकिन बसों की किल्लत होने की वजह से यह प्रभावी नहीं हो पाती| कुछ रूटों से हटाकर बसें चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाई जाती है| जिस कारण उन रूटों पर सवारियों को परेशानी आने लगती है| इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने इस बार विशेष योजना बनाई है|
निजी कंपनियों की बसों से चार धामयात्रा जाना खासा महंगा पड़ता है| रोडवेज की बसों को लेकर हमेशा मारामारी रहती है| लेकिन पर्याप्त बसें न होने की वजह से श्रद्धालुओं को महंगी यात्रा करनी पड़ती है| लेकिन इस बार यात्रा के दौरान रोडवेज की विशेष बसें संचालित होने से यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा|