
उत्तराखंड में फिर बेरोजगारी बढ़ गई है| दिसंबर में नवंबर की तुलना में राज्य की बेरोजगारी दर में 3 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है|
राज्य की बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फ़ीसदी थी, दिसंबर में यह बढ़कर 4.2 फ़ीसदी पहुंच गई है|
हाल ही में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआईई) ने बेरोजगारी दर के आंकड़ों का खुलासा किया है|
जिसके अनुसार, माना जा रहा है कि सर्दियों में चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन में आई गिरावट की वजह से बेरोजगारी दर बढ़ी है|
जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौवें स्थान पर है| हालांकि राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर (8.3%) से काफी कम है| सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की और सबसे अधिक हरियाणा की 37.4 फ़ीसदी आंकी गई है|
उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 फ़ीसदी रही जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 फ़ीसदी और की गई|

