अंकिता हत्याकांड -: पुलकित नार्को टेस्ट के लिए तैयार, कोर्ट से की यह मांग

उत्तराखंड में हुए अंकिता हत्याकांड के आरोपियों ने कुछ शर्तों के साथ नार्को टेस्ट की मांग की है|
मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट के सामने आरोपी पुलकित का जेल से लिखा हुआ पत्र पेश किया| जिसके माध्यम से आरोपी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं|


बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित रजवाण ने कहा था हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित की ओर से अदालत के आदेश के क्रम में नार्को टेस्ट के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है| पत्र में पुलकित की ओर से पूछा गया है कि उसके झूठे बयान दर्ज किए गए हैं| पुलिस राजनीतिक व्यक्तियों और मीडिया के दबाव में केवल 2 प्रश्नों को ही नारकोटेस्ट में शामिल कर रही है, जबकि अन्य तत्वों का उजागर होना भी जरूरी है|
उसने नार्को टेस्ट कोर्ट के संरक्षण में ही कराने की बात कही है| साथ ही नर्कोटेस्ट की वीडियोग्राफी भी कोर्ट के समक्ष लाइव कराने की शर्त लगाई है| साथ ही यह शर्त भी रखी है कि नार्कोटेस्ट की वीडियोग्राफी की टेपरिंग ना हो| नार्को टेस्ट के दौरान उसे अपने वकील को साथ रखने की अनुमति भी प्रदान की जाए|
पुलकित ने इन सवालों को शामिल करने की मांग की है -:
अंकिता को नहर में धक्का किसने दिया और उसे मारने की साजिश किसने रची|
घटना की शाम अंकिता अपनी मर्जी से हमारे साथ गई या उसे जबरदस्ती ले गए|
क्या किसी ने अंकिता को बचाने की कोशिश की|
क्या हमने अंकिता को किसी वीआईपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया|
परिवार एवं मित्र पुष्प के साथ अंकिता के कैसे संबंध थे इस बारे में अंकिता ने हमें क्या-क्या बताया|
अंकिता का दोस्त पुष्प उसके साथ शादी के लिए क्यों मना कर रहा था, अंकिता ने इस बारे में हम तीनों को क्या-क्या बताया|
जानकारी के अनुसार, अदालत इस पर 5 जनवरी को फैसला सुनाएगी|