अल्मोड़ा| अल्मोड़ा के लोगों के लिए अच्छी खबर है| अब नगर से 7 किमी दूर कलेक्टर पहुंचने के लिए सिटी बस में 10 रुपए किराया देना होगा|
बता दें कि पहले यह किराया 25 रुपए था| पालिका और प्रशासन ने यह निर्णय जनहित में लिया है|
डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर पालिका ने सिटी बस का किराया 15 रुपये घटाया है| अब लोग महज 10 रुपये किराया देकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे|
ईओ नगरपालिका भरत त्रिपाठी के अनुसार, नया किराया लागू कर दिया गया है|
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी के अनुसार, निश्चित तौर पर यह निर्णय जनता के हित में सही है|