Uttrakhand- महंगा पड़ा अगीठी में आग सेंकना…… दंपति मूर्छित बच्चे की मौत

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में ठंड काफी बढ़ गई है और इन दिनों लोग अपने- अपने घरों में अगीठी जलाकर आग देखने का शौक पालते हैं। बता दें कि आग सेंकने के दौरान गैस लगने से दंपति मूर्छित हो गए और महिला के पेट में पल रहा बच्चा मौत की नींद सो गया। जी हां गर्भवती महिला के गर्भ में गैस लगने से बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी ललित ने अपने घर में अगीठी जलाई हुई थी और खाना- खाने के बाद दोनों सो गए मगर उस दौरान उन्हें गैस लग गई तथा गैस लगने से ललित का सिर घूमने लगा। इस बात की जानकारी उसने आधी रात को फोन के माध्यम से पड़ोसियों को दी जब पड़ोसी उन्हें देखने आए तो वह दोनों मूर्छित पड़े थे तभी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां दोनों को भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा था मगर जैसे ही महिला को होश आया तो चिकित्सकों को महिला की गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद पता चला कि गर्भ में पल रहा बच्चा हलचल कर रहा है लेकिन देर शाम को बच्चे की हलचल बंद हो गई तभी पीएमएस डॉक्टर एलएमएस ने गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की पुष्टि की।

Advertisements

One thought on “Uttrakhand- महंगा पड़ा अगीठी में आग सेंकना…… दंपति मूर्छित बच्चे की मौत

  1. अगीठी जलाकर आग देखने का शौक पालते हैं।

    Hindi
    जलाकर आग सेख कर ठंड से राहत पाते हैं।

Comments are closed.