![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल की ओर से लगातार हो रहे पथराव पर अपनी बात रखी|
इस दौरान उनसे जब पूछा गया नेपाल की ओर से धारचूला में काली नदी पर तटबंध बना रहे मजदूरों पर लगातार पथराव किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि ‘नेपाल दोस्ताना देश ही नहीं, मैं कहूं कि नेपाल मेरा भाई है| हम भाई की तरह संबंध रखते हैं| उसे परिवार के रूप में देखते हैं| कोई समस्या होगी तो मिल बैठकर उसे सुलझा लेंगे| पड़ोसी देशों के साथ हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं| हम उनसे अच्छे रिश्ते रखकर चलने वाले देश है|
जब उनसे पूछा गया कि उत्तराखंड से नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है फिर यह पथराव क्यों? इस प्रश्न पर उन्होंने उत्तर दिया कि नेपाल पूरे भारत का है|
इस दौरान कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में अपने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)