![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में धीरे-धीरे करके ठंड बढ़ती जा रही है। कड़ाके की ठंड दुश्वारियां बढ़ा रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है और सर्द हवाएं भी चल रही है। इसी दौरान लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम में कुछ बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिन तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर तथा घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इसके अलावा राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर आने के कारण सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में डेढ़ माह से मौसम शुष्क बना हुआ है मगर ठंड में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक सुबह-शाम ठंड का प्रकोप है। राज्य में आने वाले 3 दिनों तक चमोली और पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)