
अल्मोड़ा। नामांकन रद्द होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छोड़कर निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे आशीष जोशी ‘टाइगर’ ने अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रत्याशी पंकज कार्की को समर्थन दे दिया है|
Advertisements

उनके समर्थकों का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उनकी मेहनत को 1 मिनट में खारिज करते हुए एक अयोग्य प्रत्याशी को टिकट दे दिया, और षड्यंत्र के माध्यम से उनका नामांकन खारिज किया| जिसका जवाब मतदान में परिसर के समस्त छात्र-छात्राएं देंगे|
आपको बता दें कि कल परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया था इसमें आशीष जोशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनको भरपूर समर्थन दिया।

