
देहरादून| अब घर बैठे 100 किलोवाट तक के सोलर प्रोजेक्ट लगा सकते हैं| पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार में शुरू हुई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की नीति में बदलाव कर सरकार यह सुविधा देने जा रही है|
इसके तहत प्रोजेक्ट की लागत में भी सरकार राहत देगी|
बताते चलें कि सितंबर 2020 में त्रिवेंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना शुरू की थी| जिसमें प्रदेश के दस हजार युवाओं को 25 किलोवाट तक के सोलर प्रोजेक्ट देने का प्रावधान किया गया था| यह भी तय हुआ था कि 7 दिन के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी| लेकिन इसके बावजूद 2 साल में 100 प्रोजेक्ट भी नहीं चल पाए| जुलाई 2022 तक 65 प्रोजेक्ट प्रदेश भर में लगे| योजना की समीक्षा की गई तो पता चला कि इसमें कुछ खामियां हैं| जिस कारण युवाओं का रुझान इस तरफ नहीं बढ़ता है|
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की नीति में थोड़ा बदलाव किया जाएगा| इसके तहत लगने वाले सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन के हिसाब से डीपीआर रिवाइस की जाएगी|

