Uttarakhand-हथौड़े से नहीं मरी तो लगा दिया जहर भरा इंजेक्शन……. पति ने ली अपनी ही पत्नी की जान

उत्तराखंड राज्य के देहरादून के रायपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला हमने आ रहा है जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले हथोड़े से मारा और जब वह नहीं मरी तो जहर भरकर इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद पत्नी की मौत हो चुकी है और यही नहीं बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए रातों रात उसने अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपित मूल रूप से अररिया बिहार निवासी है। और 26 वर्षीय पिंकी का विवाह 10 साल पहले उससे हुआ था। इस मामले में रणजीत सिंह शाह निवासी सीकरी जिला अररिया बिहार ने रायपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी और सूचना के दौरान उसने बताया कि उसकी बहन पिंकी का विवाह 10 साल पहले ठेकेदारी करने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ कृष्णा से हुआ था और इन दोनों के 3 बच्चे भी हैं। बीते 17 दिसंबर को फोन पर बात करते हुए पिंकी ने अपने भाई को बताया था कि उसके पति ने उसे हथौड़े से पीटा है और उसकी हालत काफी गंभीर है तथा अब वह नहीं बचेगी। इस सूचना के बाद पुलिस आरोपित के घर पहुंची और देखा कि पिंकी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इस दौरान पिंकी के पति कृष्णा शाह द्वारा बताया गया कि पिंकी 13 दिसंबर पहुंच सीढ़ी से गिर गई थी लेकिन सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि पिंकी उससे झगड़ती रहती थी और 13 दिसंबर को पिंकी ने घर में झाड़ू ,पोछा ,कपड़े ,बर्तन कुछ भी काम नहीं किया था और जब शाम को वह लौटा तो इस बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हो गया जिसके बाद पिंकी के पति ने उस पर हथोड़े से वार किया और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी तथा आरोपित ने दूसरे कमरे में ले जाकर बच्चों को धमकाया कि यदि लोग पूछे तो कहना कि मम्मी सीढ़ियों से गिर गई है तथा जब पिंकी को पता चला कि वह अब नहीं बचेगी तो वह पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी तभी 17 दिसंबर की रात को जब बच्चे सो गए तो पिंकी के पति ने उसे इंजेक्शन में जहर भरकर दे दिया और रात के करीब 3:00 बजे उसकी मौत हो गई। यहां तक कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसने अंतिम संस्कार करने के लिए अपने साथ काम करने वाले श्रमिकों को बुला लिया और हरिद्वार जाने के लिए बस भी बुक करा ली लेकिन उससे पहले ही पुलिस धमक गई और आरोपित गिरफ्तार हो गया है।