
अल्मोड़ा। जिले में 80 फ़ीसदी अनुदान पर स्याही हलो का वितरण किया गया। स्याही हलो का वितरण कृषि विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की कृषि उपकरणों हल के लिए स्थानीय जंगलों पर निर्भरता को कम करना है। इसके साथ ही इसका एक और अन्य उद्देश्य वनों का आच्छादन बढ़ाकर जल संरक्षण को प्रोत्साहन देना है। इस बारे में मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार द्वारा बताया गया है कि विभाग अब तक लगभग 43 सौ स्याही हल वितरित कर चुका है। इस हल का मूल्य 1715 रुपए है और लाभार्थी को केवल ₹343 ही लगाने होते हैं क्योंकि 1372 रुपया अनुदानित है। यह हल स्याही देवी विकास समिति एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के सहयोग से वीएल स्याही लौह हल के नाम से विकसित किया गया है। इस हल का उपयोग काफी लाभदायक है। इससे कृषक की कार्य क्षमता बढ़ रही है तथा समय की बचत भी हो रही है।

