राहत:-देश में इन वस्तुओं पर कम हुई जीएसटी….. पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक हुई जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। इस बैठक में जीएसटी कानून का गैर अपराधीकरण करने पर सहमति भी बन गई है और यही नहीं बल्कि कई वस्तुओं पर जीएसटी घटा दी गई है। बता दें कि दाल की भूसी की जीएसटी 5% से घटाकर शून्य कर दी गई है। हालांकि अभी तक पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने या घटाने को लेकर बैठक में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया और इस बैठक के दौरान जीएसटी परिषद ने कुछ अपराधो के गैर अपराधिकरण पर सहमति जताई है और अभियोजन शुरू करने के लिए मौद्रिक सीमा को दोगुना करते हुए 2 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि राजस्व सचिव द्वारा बताया गया है कि दालों की भूसी पर 5% से घटाकर टैक्स शून्य कर दिया गया है जो कि काफी राहत की खबर है।