सावधान -: साइबर ठगों ने ठगने का बनाया नया प्लान, अब ऐसे बना रहे शिकार

साइबर ठगों का भय दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है| अब साइबर ठगों ने लोगों का बैंक अकाउंट खाली करने के लिए नया तरीका खोजा है| इसमें वह महिलाओं को शिकार बना रहे हैं| ऐसे में माताओं को सावधान रहने की आवश्यकता है| ऐसे मामले सामने आए हैं जहां अनजान नंबर से मम्मियों को फोन पर हाय मां मैसेज आ रहे हैं| ऐसे मैसेजेस से सचेत रहने की जरूरत है| यह साइबर ठगों का नया स्कैम है| जिससे चंद सेकंड में अकाउंट खाली हो रही है|

Advertisements


साइबर ठग खुद को बेटा या बेटी बताकर बातों में फंसा रहे है और फिर लिंक भेजकर या इंटरनेट बैंकिंग आदि ब्लॉक होने का झांसा देकर मदद मांग रहे है| साइबर पुलिस ने इस तरह की स्कैम से लोगों को सचेत किया है| ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही है| लेकिन अभी तक उत्तराखंड में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है| लेकिन साइबर पुलिस ने सभी को इस तरह के मैसेज पर गोर न करने की सलाह दी है|
सीओ साइबर अंकुश मिश्रा के अनुसार, अनजान नंबर से कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, टेक्स्ट मैसेज से कुछ भी अजीब लगे तो उत्तर न दें, उस नंबर को ब्लॉक कर दें| अगर बार-बार मैसेज आ रहे हैं तो 1930 पर शिकायत करें| क्यूआर कोड से कोई पैसे भेजने की बात कहे तो सतर्क रहें, क्यूआर कोड से भुगतान किया जाता है ना कि लिया जाता है| व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर किसी से बात ना करें और अपनी फेसबुक आईडी लॉक रखें|