गुजरात में भाजपा ने हासिल किया प्रचंड बहुमत…… हिमाचल में जनता ने कांग्रेस को दी सत्ता

इस बार भारत में चुनाव के 3 राज्यों में ठंड के दौरान भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बता दें कि तीनों राज्यों में से दिल्ली में आम आदमी पार्टी, गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बाजी मारी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है और इसी जीत के साथ लगातार सातवीं बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार परंपरा चली आ रही है कि वहां पर हर 5 वर्ष में सरकार बदलती है और इस बार भी जनता ने शासन की डोर कांग्रेस को सौंपी है तथा भाजपा के हाथ से सत्ता फिर एक बार फिसल चुकी है। गुजरात में भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और वही कांग्रेस को 17 सीटों से संतोष करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को कभी भी इतनी कम सीटें नहीं मिली थी हालांकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है और वही दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला था। यानी कि देश के तीनों राज्यों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सत्ता संभालेगी। गुजरात में भाजपा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।