
चीन में कोविड-19 का कहर अभी भी जारी है| जिस कारण पूरे विश्व में एक बार फिर भय का माहौल बनने लगा है| भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करने के बाद चीन ने अपनी शून्य कोविड नीति को कम करने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है| जिसके तहत कम प्रभावित जगहों पर से पाबंदी हटाई जा रही है| कई शहरों से जांच करने वाले बूथों को हटा दिया गया है| कई लोग इससे खुश भी हैं| लेकिन वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट सामने आई है| जिसमें बताया गया है कि अगर देश में पूरी तरह छूट दी जाती है तो देश में कितनी मौतें हो सकती हैं और क्यों?
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर चीन पूरी तरह से कोरोना प्रतिबंधों में ढील देता है तो यहां लाशों के ढेर लग जाएगा| इस छूट से 20 लाख लोगों की जान जा सकती है, जो कि चीन की अर्थव्यवस्था को धाराशाई कर सकती है| आगे बताया गया है कि कोरोना प्रतिबंधों में पूरी तरह से ढील देने के बाद संक्रमितों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि होगी| पूर्णतया छूट देने से कुछ दिन बाद 23.3 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं|
यह रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिमी ग्वांग्शी क्षेत्र में रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख झोउ जियातोंग ने पिछले महीने संघाई जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन द्वारा प्रकाशित की गई थी|
