Uttarakhand- घर में घुसते ही मकान मालिक के उड़े होश….. अनाज की टंकी में रखा था शव

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पर मकान में अनाज की टंकी में अनाज की जगह शव बरामद हुआ है। बता दें कि भगवानपुर के चांद कॉलोनी में जब किराएदार ने मकान खाली किया तो मकान मालिक उस घर में गया और घर में जाने के बाद मकान मालिक की आंखें फटी की फटी रह गई क्योंकि वहां अनाज की टंकी में शव रखा हुआ था। बता दें कि युवक की हत्या करने के बाद उसे अनाज की टंकी में छुपाया गया था और पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही हैं। पुलिस के अनुसार मृतक पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है और इस मामले में कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पूरी रात भर जागते हुए एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच की तथा मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस अधिकारी थाने के लिए रवाना हो गए। बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम भी बना ली है। घंटों मेहनत करने के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। बता दें कि मृतक की पहचान नितिन भंडारी उम्र 30 वर्ष निवासी चोर खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई हैं तथा पुलिस ने यह भी बताया है कि शव करीब 4 दिन पुराना है तथा उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है और पुलिस मकान खाली करने वाले किरायेदारों की तलाश भी कर रही है। दरअसल मामला यह है कि भगवानपुर कस्बे की चांद कॉलोनी में एक मकान में युवक की हत्या करके शव को अनाज की टंकी में छुपाया गया था और जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बता दें कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है और अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।