
अल्मोड़ा| 10 दिसंबर से उधम सिंह नगर में होने जा रही चार दिवसीय राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम हेतु 5 दिसंबर को स्थानीय स्टेडियम में ट्रायल होगा|
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल के अनुसार, हॉकी प्रतियोगिता में जिले की टीम को भी आमंत्रित किया गया है| जिले की हॉकी टीम के लिए चयन हेतु 5 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में चयन ट्रायल होंगे|
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति अपने साथ लानी होगी|
