
वर्तमान समय में हम सभी जानते हैं कि काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और अब यूक्रेन में युद्ध समाप्ति पर बात करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तैयार हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने पश्चिमी देशों से कुछ शर्ते रखी है। उनका कहना है कि पश्चिमी देशों को रूस की कुछ मांगे माननी होंगी। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय द्वारा यह बात कही गई है और रूस ने यूक्रेन से सेनाओं की वापसी की शर्त को खारिज कर दिया है। कहा है, कि इस शर्त पर उसे वार्ता मंजूर नहीं है। बता दें कि रूस की यह प्रक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पुतिन से सीधी वार्ता की इच्छा जताने के बाद आई है। युद्ध समाप्ति के लिए बाइडन का कहना था कि वह राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं।साथ में उन्होंने यह भी कहा था कि यह वार्ताएं यूक्रेन में युद्ध समाप्ति के बाद ही संभव है जिसके लिए राष्ट्रपति पुतिन बिल्कुल भी तैयार नहीं है। बता दें कि कड़ाके की ठंड में पूर्वी यूक्रेन में युद्ध जारी हैं और यहां का रणनीतिक शहर बाखमुट रूसी सेनाओं के निशाने पर हैं अभी तक इस युद्ध काल में 13000 यूक्रेनी सैनिकों के जान गवाने की बात सामने आई है।
