
देहरादून| आज आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं| अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षांत समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई|
अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने कैंडेट को विकसित किया| यह कैडेट आईएमए में 1 साल का प्रशिक्षण लेकर बतौर अधिकारी सेना में शामिल हुए हैं| इनमें से 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के है| कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर इन कैंडिट के उज्जवल भविष्य की कामना की|

