देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ती सर्दी के साथ राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो रहा है। बता दें कि बीते दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा ने भाजपा के खिलाफ बयान दिया था उन्होंने भाजपा द्वारा पार्टी में अपने एजेंड छोड़ने का आरोप लगाया था जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा बताया है। बता दें कि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान का ध्यान रखती है और कांग्रेस के लिए यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मंत्री तक खुलेआम यह कहते रहते हैं कि उनके चरित्र हनन के लिए षड्यंत्र रचे गए हैं और कई नेताओं की इस तरह की संलिप्तता पार्टी में सामने आई है। हालांकि कांग्रेस महिला सम्मान और उनके अधिकारों के लिए खूब ढोल पिटती है। यही नहीं बल्कि कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करती है और पीड़ितों के स्वजनों की भावना से खिलवाड़ करती है।इस तरह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम