Uttarakhand- पुलिस ने फर्जी डिग्री गिरोह के सरगना नवदीप भाटिया को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर फर्जी डिग्री गिरोह के सरगना नवदीप भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। यही नहीं बल्कि नवदीप पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी और एसएसपी द्वारा उसकी संपत्ति का पता लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि आज शुक्रवार की दोपहर पुलिस ऑफिस में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा बताया गया कि 10 नवंबर को मेट्रोपोलिस कॉलोनी में फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया था और उसी वक्त सरगना नवदीप भाटिया मौके से फरार हो गया जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और उसकी तलाश कर रही थी। बता दें कि पुलिस ने नवदीप के भागने की संभावना के चलते लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया था और पुलिस द्वारा नवदीप को बीते गुरुवार की शाम संजय वन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि नवदीप द्वारा फर्जी डिग्री के माध्यम से काफी अधिक संपत्ति एकत्रित की गई हैं और अब उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है तथा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि मेट्रोपोलिस के टावर एच के फ्लैट नंबर 2 में पिछले साल के अक्टूबर माह से फर्जी डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट बनाने का काम चल रहा था और तभी पुलिस ने वहां पर इस काम को करने वाले दो सदस्यों को गिरफ्तार किया मगर इसका सरगना मौके से फरार हो गया जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है।