
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बड़ा बयान सामने आ रहा है| जिसमें वह कह रहे हैं कि कुछ लोग जो कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भाजपा ज्वाइन करा रखी है|
यह बयान उन्होंने कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भाजपा ज्वाइन करा रखी है| भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं| जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं| भाजपा ने कुछ लोगों को कांग्रेस को कमजोर करने के लिए एजेंट बना कर भेजा है| बीजेपी के कई लोग कांग्रेस में घुस आए हैं| इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की सोची समझी साजिश के तहत यह लोग अपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं| उन्होंने कहा कुछ दिनों पूर्व भाजपा के केंद्रीय नेता ने विधायकों की बैठक ली| इस बैठक में सत्ता पाने और कांग्रेस को कमजोर करने के तरीकों पर विचार किया गया| ऐसे लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है|
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

