
वेतन में वृद्धि समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में सफाई कर्मचारी आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को शुक्रवार के दिन से कार्य बहिष्कार करेंगे। बता दें कि पर्यावरण मित्रों द्वारा बीते 16 नवंबर से सांकेतिक धरना दिया जा रहा है और अब उन्होंने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने निगम प्रशासन घर-घर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठान जारी रखने का दावा किया है। बीते गुरुवार को मेयर व नगर आयुक्त से दूसरे दौर की वार्ता में सही निर्णय ना होने के कारण पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। बता दें कि नगर आयुक्त और मेयर नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान 45 मिनट तक बंद रहे हालांकि बाद में कर्मचारियों द्वारा दोनों को बाहर जाने का रास्ता दे दिया गया लेकिन अब कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। आज शुक्रवार के दिन से कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
